द ट्राइबल पोस्ट'।
कानपुर (उत्तर प्रदेश)। आल इंडिया आदिवासी इम्प्लाईज फेडरेशन शाखा लधु शस्त्र निर्माणी कानपुर द्वारा विदाई सम्मान समारोह मनाया गया।
पहली बार यह शुरुआत इस संगठन ने महेश मुंडा की विदाई सम्मान समारोह से शुरुआत की। जिसमें वक्ताओं ने प्रमुखता से अपने विचारों को रखा जो प्रमुख पदाधिकारी अनिल होरो, सुनील कुमार, सुनील इक्का, अनिल श्रीवास्तव, राजीव सिंह , आनंद कुमार, संचालन इस संगठन के सचिव मनोज कुमार ने किया एवं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आरएस मीना ने किया। संस्था द्वारा सभी महानुभावों के सहयोग परोक्ष एवं उपरोक्ष रुप से मिलते रहने पर प्रशंसा करते हुए मनोज कुमार द्वारा आभार व्यक्त किया गया।