Type Here to Get Search Results !

Comments

पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

गंड़के में 1 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा मंडा पूजा, झारखंड की सांस्कृतिक पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है-रमेश कुमार महतो

संवाददाता अशोक मुंडा

30/04/2025

गँड़के रामगढ़, झारखण्ड


रामगढ़ जिला के रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ ग्रामीण के गंडके गांव में मंडापूजा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 01.05.2025 को होना सुनिश्चित हुआ है । झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने कहा कि यह गांव मेरा पैतृक गांव है । इस गाँव में मंडा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। मंडा पूजा एक अनोखी और पारंपरिक पूजा है। जो झारखंड की संस्कृति और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। मंडा पूजा की सबसे खास बात यह है कि भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए जलते अंगारों पर चलते हैं। जो भक्त अंगारों पर चलने के लिए तैयार होते हैं उन्हें भोक्ता कहा जाता है। मंडप पूजा के दौरान भक्त निर्जला उपवास रखते हैं। भक्त उस पूजा के दौरान भगवान शिव से मन्नते मांगते हैं।

 
मंडा पूजा एक सामुदायिक उत्सव है, जिसमें लोग एक साथ मिलकर भगवान शिव की आराधना करते हैं ।मंडा पूजा झारखंड की सांस्कृतिक पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मंडा पूजा को सफल बनाने के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु अरविंद मुंडा, सचिव चंद्रमोहन महतो उपाध्यक्ष: शंकर भोक्ता, कोषाध्यक्ष होरिल महतो,उपसचिव योगेंद्र भोक्ता,उपकोषाध्यक्ष जयराम महतो,संरक्षक जतरू महतो, प्रयाग महान ,गिरधारी भोक्ता, मायाराम महतो,प्रदीप महतो , कार्यकारिणी सदस्य,राजेश महतो, हीरालाल महतो, संजय महतो, विनय महतो, विजय महतो, सुबोध महतो ,सुधीर मुंडा , जितेन्द्र महतो ,मनोज महतो, कंचन महतो ,रवि महतो ,राजेंद्र महतो, पवन कुमार, कृष्णा कुमार महतो, विकास मुंडा, राजेंद्र मुंडा ,कुलदीप महतो, कुलेश मुंडा, संदीप मुंडा ,विकास महतो, मुकेश महतो ,केदार महतो ,मनोज महतो सर्व समिति से बनाया गया है। मंडा पूजा को चड़क पूजा, शिव पूजा ,भोक्ता पर्व, विशू पर्व जैसे नामों से जाना जाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Our Services
यह वेबसाइट CG HOST द्वारा बनाया गया है। अगर आप भी किसी भी प्रकार की वेबसाइट सस्ते दामों में बनवाना चाहते हैं तो आज ही संपर्क करें 8435151023 या 6263548198 पर।

ख़बर के नीचे विज्ञापन

Center 01 AD SPACE विज्ञापन