सलूंबर जिले के भबराना कस्बे में रामनवमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। यह पर्व चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ था।
इस दिन लोग उपवास भी रखते हैं विशेष पूजा अर्चना होती है और सत्य की अधर्म पर विजय का संदेश मिलता है। कस्बे में डीजे व बैंड के साथ अलोप मोड़ से गांव के प्रमुख मार्ग सेवकवाड़ा बस स्टैंड मुख्य बाजार से होते हुए गणेश चौक जाकर राम भक्ति गीतों के साथ गरबा रास महिलाएं पुरुष बालकों ने खेला गया। गांव के सांवरिया मित्र मंडल का प्रमुख योगदान रहता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंडल द्वारा भगवाधारी वस्त्र धारण व भगवान श्रीराम की सचित्र झंडे लगाए गए और प्रमुखता से नाचना गाना किया गया। गांव के दो निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग जाकिया प्रस्तुत की जिसमें श्रीराम पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय और फ्यूचर चाइल्ड विद्यालय का योगदान रहा। बालक बालिकाओं ने श्रीराम लक्ष्मण सीता व हनुमानजी के रूप धारण किए गए। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस चौकी भबराना का योगदान रहा गांव में हजारों की तादाद में रैली निकाली गई। गांव में भीड़भाढ़ से गलियां खचाखच भरी हुई रही लोगों ने इस पावन पर्व का भरजोर आनंद लिया। अंत में ग्रामीण प्रसाद ग्रहण कर विसर्जित हुए।