संवाददाता गेंदालाल माकोडे़।
धामनोद (धार)। मध्यप्रदेश भाजपा के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की महिला अधिकारी और देश की शान कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में जिला बड़वानी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभद्रा परमार के नेतृत्व में सेंधवा में रैली निकाल कर मंत्री विजय शाह का पुतला दहन कर एसडीएम सेंधवा को 15 मई गुरुवार को ज्ञापन सौंपा गया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं और कांग्रेस के लोग सम्मिलित हुए। और मांग की गई कि मंत्री विजय शाह को मंत्री मंडल से बर्खास्त किया जाए।