HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

ग्राम पंचायत रातामाटी में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बना शौचालय 4 वर्षों से बंद, ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

संवाददाता – पप्पू काकोड़िया, भीमपुर/बैतूल/मध्य प्रदेश। विकासखंड भीमपुर में स्वच्छ भारत मिशन (SBM) के तहत लगातार घटिया निर्माण कार्यों की शिकायतें सामने आ रही हैं। 13 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच अभी तक पूरी नहीं हो पाई है, वहीं इसी मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत रातामाटी में बना सामुदायिक शौचालय पिछले चार वर्षों से बंद पड़ा हुआ है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि शौचालय के निर्माण में गंभीर अनियमितताएँ हुई हैं। स्वीकृत राशि ₹3,43,000 बताई जा रही हैं, जिसे ग्रामीणों के अनुसार सरपंच एवं सचिव द्वारा पूर्ण रूप से निकाल लिया गया, जबकि शौचालय का भीतर का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया।ग्रामीणों ने बताया कि बाजार के दिनों में महिलाओं और पुरुषों को शौच के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों और व्यापारियों को भी अत्यधिक परेशानी होती है, लेकिन इसके बावजूद सामुदायिक शौचालय को बाहर से ताला लगाकर बंद रखा गया है।  स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन की स्वच्छता योजनाओं के नाम पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएँ हो रही हैं और प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

Post a Comment