आल इंडिया एस.टी. रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन की रतलाम मंडल बैठक संपन्न
प्रदेश संवाददाता – गेंदालाल माकोड़े
रतलाम। ऑल इंडिया एस.टी. रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन (स्ट्रगल) कमेटी, रतलाम मंडल की बैठक आज आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों को मजबूती देने, सदस्यता अभियान को विस्तार देने तथा स्ट्रगल कमेटी के लिए फंड संग्रह जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। मंडल में ऑल इंडिया एस.टी. रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन आयोजित करने के प्रस्ताव पर भी सदस्यों ने राय-विमर्श किया। अधिवेशन की रूपरेखा और प्रचार-प्रसार को लेकर विशेष रणनीति तैयार की गई।
सभा की अध्यक्षता सूरतलाल डामर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कमल सिंह डामोर, प्रांतीय महासचिव, आदिवासी एकता परिषद मध्य प्रदेश उपस्थित रहे। विशेष अतिथि रूपचंद रावत, सामाजिक कार्यकर्ता, आदिवासी एकता परिषद ने आगामी अधिवेशन की तैयारियों और संगठन विस्तार पर मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर संगठन के जोनल सचिव हरि नारायण मीणा, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मीणा, मंडल सचिव कमलेश भाभर, मंडल कोषाध्यक्ष प्रेमसिंह राठौर, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष पुनिराम, मंडल उपाध्यक्ष पंकज मीणा, रनिंग ब्रांच अध्यक्ष बत्ती लाल मीणा, मेडिकल ब्रांच से टीका राम, PRKP मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सहित देवीशंकर, विनोद कुमार, रामरूप मीणा, बबलू किशोर मीणा, आसाराम मीणा, स्वतंत्र कुमार तथा बड़ी संख्या में एस.टी. रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे। बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
