30 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत भीमपुर के सभाकक्ष में सबकी योजना–सबका विकास (GPDP) अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
संवाददाता – पप्पू काकोड़िया, भीमपुर, बैतूल (मध्य प्रदेश)
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एन.एस. चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्रभारी पेसा विकासखण्ड समन्वयक शंकरलाल चौहान, एम.आर.पी. लवकेश मोर्से तथा आरजीएसए विकासखण्ड समन्वयक सुदामा चौहान द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण पंचायत राज संचालनालय मध्यप्रदेश के आदेशानुसार तथा पंचायत राज प्रशिक्षण केंद्र मुलताई के तत्वावधान में आयोजित हुआ।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2026–27 हेतु ग्राम पंचायतों में 1 अप्रैल से 31 मार्च तक की वार्षिक कार्ययोजना (GPDP) तैयार करने की प्रक्रियाओं, दिशानिर्देशों तथा आवश्यक बिंदुओं की जानकारी प्रदान करना था।
इस अवसर पर ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, पेसा मोबिलाइजर्स, विभिन्न लाईन डिपार्टमेंट के कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, शिक्षक, पटवारी, बीट गार्ड सहित सभी अपेक्षित प्रतिभागी उपस्थित रहे।
