ग्राम पंचायत पलासपानी व खाटापानी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
संवाददाता – पप्पू काकोड़िया, भीमपुर/बैतूल (मध्य प्रदेश)
बैतूल जिले के विकासखंड भीमपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पलासपानी एवं खाटापानी में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत पलासपानी एवं खाटापानी में ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत प्राथमिक शाला खाटापानी एवं माध्यमिक शाला के प्राचार्य एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषणों के माध्यम से अपनी प्रस्तुतियाँ दीं।
ग्राम पंचायत पलासपानी की प्राथमिक शाला के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई, जिसमें महापुरुषों के जयघोष एवं देशभक्ति नारों के साथ ग्राम भ्रमण किया गया। रैली का समापन प्राथमिक शाला पलासपानी में किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती मेशा/मानसिंग धुर्वे, पप्पू काकोड़िया, ईशु सलामे, मालिक काकोड़िया, बिसराम अहाके , अनिल विश्वकर्मा, श्यामलाल सलामे, मानसिंह धुर्वे, प्रेमलाल उईके, रूपलाल उईके, कोहलू नवडे, शेखलाल धुर्वे, रामदास सलामे, जब्बाल सलामे, रामकरण धुर्वे, कमलेश काकोड़िया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। साथ ही शासकीय कर्मचारी अर्जुन यादव, दिनेश चौहान, अंजना आर्य, नीलम नवडे़, पिंकी सलामे, कलावंती सलामें, वर्षा सलामे सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
