HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

दो साल से अटकी फाइलें: खिरकिया व्यवहार न्यायालय भवन निर्माण जल्द शुरू करने की मांग

खिरकिया (हरदा) में प्रस्तावित व्यवहार न्यायालय भवन के निर्माण में हो रही लंबी देरी पर हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने गंभीर चिंता जताई है।

उन्होंने बताया कि साल 2018–19 में खसरा नंबर 319 पर लगभग चार एकड़ भूमि न्यायालय भवन के लिए विधिवत आवंटित की जा चुकी है, और माननीय उच्च न्यायालय से आवश्यक स्वीकृति भी मिल चुकी है।

इसके बावजूद, भवन निर्माण से जुड़ी फाइलें पिछले दो वर्षों से भोपाल स्थित विधि एवं विधायी कार्य विभाग में लंबित पड़ी हैं, जिसके कारण व्यवहार न्यायालय अभी भी किराए के भवन में संचालित हो रहा है। इस स्थिति से नागरिकों, अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों को गंभीर असुविधा हो रही है और न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है।विधायक दोगने ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव (विधि एवं विधायी कार्य विभाग) और हरदा कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग की है कि लंबित मामलों की तत्काल समीक्षा कर औपचारिकताएँ पूर्ण की जाएँ और भवन निर्माण शीघ्र शुरू कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक हुई देरी की जाँच कर भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसका प्रबंध किया जाए। विधायक ने विश्वास जताया कि शासन जल्द निर्णय लेकर खिरकिया क्षेत्र को स्थायी और बेहतर न्यायिक सुविधा उपलब्ध कराएगा।

Post a Comment