HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

भील समाज की ऐतिहासिक धरोहर भील विश्रांति गृह पर ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

प्रदेश संवाददाता: गेंदालाल माकोड़े

रतलाम। आदिवासी भील समाज की ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय महापर्व श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी एकता परिषद, अखिल भारतीय भील समाज, जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस), जय आदिवासी युवा संगठन, आदिवासी छात्र संगठन, महाराणा पुंजा भील जनकल्याण संगठन तथा वीर एकलव्य आदिवासी सामाजिक सेवा संस्था, रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) आदिवासी समाज की अमूल्य ऐतिहासिक धरोहर है, जिसे किसी भी स्थिति में मिटने नहीं दिया जाएगा। समाज इसे बचाने के लिए निरंतर वैधानिक और कानूनी संघर्ष करेगा और इसे पुनः समाज के अधिकार में लाकर रहेगा। वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यह धरोहर हमारी मातृभूमि है और इसके संरक्षण हेतु यदि सर्वोच्च बलिदान भी देना पड़े तो समाज पीछे नहीं हटेगा।उद्बोधन में यह भी निर्णय लिया गया कि समाज की जाजम पर सामूहिक बैठक कर एक नवीन ट्रस्ट का गठन किया जाएगा, ताकि भील धर्मशाला का विधिवत जीर्णोद्धार कराया जा सके और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे संरक्षित रखा जा सके।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर डोडियार रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में बालगिरी केहरसिंह महाराज उपस्थित रहे। अन्य प्रमुख अतिथियों में प्रकाश भगोरा (पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष, रतलाम), वरिष्ठ समाजसेवी किशोर बारिया, चंदू मईडा (प्रतिनिधि, जिला पंचायत रतलाम), एडवोकेट नवीन डामोर, एडवोकेट दिनेश हारी, वरिष्ठ दोलसिंह मईडा शामिल रहे। कार्यक्रम में वीर सिंह डोडियार, दिनेश निनामा, राहुल मुनिया, कमल भूरिया, जितेंद्र मुनिया, मांगू सिंगाड़, पवन भूरिया, समाजसेवी सूरतलाल डामर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। गणतंत्र दिवस का यह आयोजन आदिवासी एकता, इतिहास संरक्षण और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश देकर संपन्न हुआ।

Post a Comment