भीमपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती की मूर्ति अनावरण को लेकर संगठनों की बैठक आयोजित
संवाददाता – पप्पू काकोड़िया, भीमपुर/बैतूल, (मध्य प्रदेश)
वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रस्तावित मूर्ति अनावरण को लेकर बैतूल जिले के विकासखंड भीमपुर स्थित ब्लॉक मुख्यालय में जयस संगठन, भूमका संघ एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में मूर्ति स्थापना एवं अनावरण कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
इसी क्रम में भीमपुर के वर्तमान चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह उइके से भेंट कर मूर्ति स्थापना दिवस की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। पदभार ग्रहण करने पर संगठन ने उन्हें पेन-डायरी एवं पीला गमछा भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में जयस प्रभारी एवं जनपद सदस्य पप्पू काकोड़िया, ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रकुमार उइके, कार्यवाहक ब्लॉक उपाध्यक्ष महेश्वर कवड़े, मुन्ना उइके, छोटू उइके, प्रवक्ता विजय सिरसाम, सचिव प्रेमलाल उइके, शिक्षा प्रभारी विजेश इरपाचे, संरक्षक गोदम परते, संवाददाता सुखनंदन उइके, सरवन उइके, अक्की उइके, जीतू उइके, रूपलाल उइके, सरपंच मानसिंह धुर्वे, आईटी सेल प्रभारी विकाश सिरसाम, राजू उइके, रूपलाल उइके सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
