HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

कबीर जयंती मनाने का निर्णय, निर्धन बच्चों की शिक्षा का जिम्मा उठाएगा श्री प्रगतिशील बलाई समाज संगठन

देवास/इंदौर। श्री प्रगतिशील बलाई समाज संगठन, देवास की जून माह की मासिक बैठक शिवदर्शन नगर स्थित रामबिलास मेंहदिया के निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ संत कबीर एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया।

बैठक में समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। संगठन द्वारा समाज के निर्धन एवं शिक्षा से वंचित बच्चों को चिन्हित कर उनकी शिक्षा का जिम्मा लेने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना ही संगठन का प्रमुख उद्देश्य है, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके।

बैठक में आगामी संत कबीर जयंती को धूमधाम एवं उत्साहपूर्वक मनाने का निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया। इस अवसर पर संत कबीर के विचारों एवं उनके सामाजिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

संगठन के समाजसेवी एवं संत कबीर प्रचारक छोटू जी भारती ने कहा कि समाज में शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। बैठक में पिछले महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यों की रूपरेखा भी तैयार की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से जगदीश मालवीय, छोटू चावरे, गणेश गोयल, रामबिलास मेंहदिया, राजू मेंहदिया, नानूराम सोलंकी, सीताराम मालवीय, रामबक्स पंवार, सत्यनारायण सोलंकी, सुनील मेंहदिया, गुलाब माणिक, दीपक कनेरिया, नर्मदाप्रसाद नागराज, रामचन्द्र देवड़ा, जिलाध्यक्ष राधेश्याम पंवार, जिला उपाध्यक्ष मुकेश मालवीय, जिला सचिव महेश मोरे सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और अपने सुझाव प्रदान किए।

कार्यक्रम के अंत में युवा साथी सुनील जी मेंहदिया ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी मगन मंसोरे, मालवा प्रांत प्रभारी, श्री प्रगतिशील बलाई समाज संगठन द्वारा दी गई।

Post a Comment