HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

हरदा में प्रोटोकॉल उल्लंघन पर विधानसभा सचिवालय सख्त, कार्रवाई शुरू वन मंडल कार्यालय लोकार्पण का मामला, गडकरी को भेजी जनहित मांग पर भी मिला जवाब

हरदा। वन मंडल हरदा (उत्पादन) के नवनिर्मित कार्यालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शासकीय प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला अब राज्य स्तर तक पहुंच गया है। हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने की शिकायत पर मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

विधायक डॉ. दोगने ने मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे पत्र में उल्लेख किया था कि लोकार्पण के दौरान शासकीय शिलालेख पर पूर्व मंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि कमल पटेल तथा भाजपा जिला अध्यक्ष का नाम अंकित किया गया, जबकि यह कार्य निर्धारित शासकीय प्रोटोकॉल के विरुद्ध है। यह कृत्य वन मंडलाधिकारी हरदा (उत्पादन) द्वारा किया गया, जिसे प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन बताया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा सचिवालय के प्रशासकीय अधिकारी (अपर सचिव) ने सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र प्रेषित कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।  इधर, जनहित से जुड़े एक अन्य विषय में हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को नेशनल हाईवे फोर-लेन सड़क से नर्मदा नदी के पुल के पास उतरकर ग्राम हंडिया एवं नर्मदा घाट तक सीधा मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। इस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जवाबी पत्र जारी कर बताया है कि उक्त प्रस्ताव को आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को अग्रेषित कर दिया गया है।

Post a Comment