HEADLINE
Dark Mode
Large text article
📢 अपने बिज़नेस को 20,000+ विजिटर्स तक पहुँचाएं! द ट्राइबल पोस्ट – आपके ग्रोथ का भरोसेमंद साथी
📞 कॉल करें: 7697767059

मयूरभंज से चंपुआ रेंज में लौटा 25 हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत का माहौल



संवाददाता सिंगराई चाम्पीया...

बड़बिल/ केन्दुझर : लगभग एक महीने के अंतराल के बाद 25 हाथियों का एक बड़ा झुंड फिर से चंपुआ वन रेंज में लौट आया है। जानकारी के अनुसार, एक माह पहले यह हाथियों का दल पाटणा रेंज होते हुए मयूरभंज जिले की ओर चला गया था।


बताया जा रहा है कि बीती रात मयूरभंज के करंजिया रेंज से निकलकर यह हाथियों का झुंड बैतरणी नदी पार करते हुए चंपुआ रेंज के उखुंडा सेक्शन अंतर्गत पद्मपुर गांव से होकर गुजरा और बुधवार सुबह झालियाबेड़ा जंगल में प्रवेश कर गया।वहीं दूसरी ओर, चंपुआ रेंज के चंपुआ सेक्शन में मौजूद तीन हाथी तथा उखुंडा सेक्शन में विचरण कर रहे पांच हाथी भी मंगलवार रात बैतरणी नदी पार कर मयूरभंज की ओर चले गए हैं। इस प्रकार कुल आठ हाथियों के मयूरभंज जाने की सूचना मिली है।

गौरतलब है कि चंपुआ रेंज में पहले भी यही हाथियों का झुंड बड़े पैमाने पर फसलों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा चुका है। ऐसे में इनके दोबारा लौटने से पद्मपुर सहित आसपास के कई गांवों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों को आशंका है कि हाथियों का यह दल फिर से नुकसान पहुंचा सकता है।इधर, वन विभाग ने बताया है कि हाथियों के मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है। विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में सतर्क हैं और ग्रामीणों को भी सावधानी बरतने तथा हाथियों के नजदीक न जाने की सलाह दी गई है।

Post a Comment