संवाददाता अशोक मुंडा।
रामगढ़ (झारखंड)। दिनांक 30/12/2023 रामगढ़ प्रखंड के बारलौंग पंचायत के मुखिया रेखा देवी के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। जिसमें काफी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल होकर पंचायत के टोले टोले में घूम-घूम कर लोगों को नशा से दूरी रहने को कहा गया।
महिलाओं ने शराब/दारु बनाने वाले को सख्त हिदायत देते हुए, पीने वाले एवं बनाने वालों पर लगाम लगाने की बात कही। साथ ही नशा मुक्त पंचायत बनाने एवं शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार की प्रति विशेष ध्यान देने की बात कही। इस अभियान में मुख्य रूप से पंचायत के उपमुखिया वीरू, वार्ड सदस्य पिंटू बेदिया रामकुमार, श्याम तुलसी, सरिता देवी, सहिया दीदी, सरिता देवी, ललिता देवी, सीआरपी जनवरी मुंडा, सविता महतो, अशोक पासवान, कुंदन मुंडा, कुणाल मुंडा, आवाज खान, बुद्धिजीवी लोगों के साथ समूह की महिलाओं का काफी योगदान रहा।