संवाददाता गेंदालाल माकोडे़।
धामनोद (धार), 31 दिसम्बर 2023 राज्य कर सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता पोरलाल खरते और उनकी टीम द्वारा वर्ष 2014 से निरंतर प्रतिवर्ष जनवरी माह में जन जागरण यात्राओ का आयोजन किया जा रहा है।
इस वर्ष आदिवासी एकता परिषद के 31वां आदिवासी सांस्कृतिक एकता महासम्मेलन दादर नगर हवेली के सिलवासा में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने हेतु द्वितीय चरण की यात्रा का शुभारंभ भारत रत्न संविधान रचियता डाॅ भीमराव अंबेडकर की जन्म स्थली अंबेडकर नगर (महू) जिला इंदौर से 30 दिसम्बर रविवार को प्रारम्भ किया जा कर विभिन्न ग्राम में घुमते हुये रात्री विश्राम ग्राम भकलाय तहसील महेश्वर मे किया। दुसरे दिन यात्रा का शुभारंभ भकलाय, सिरसिया, बबलाई जहा टंटिया मामा भील भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित समाज जन को पोरलाल खरते द्वारा सम्बोधित किया गया। बबलाई से उरवाय, टेकवा, बडवेल, काचिकुआ, करोली, इटावदी, खारिया, नजरपुरा, ढापला मण्डलेश्वर, महेश्वर में विश्राम। यात्रा में एकलव्य भील आदिवासी समाज महेश्वर अध्यक्ष राजाराम मोहरे, मोतीलाल वर्मा, ओएल ओसारी, यात्रा का मार्ग निर्देशक भीम वर्मा बबलाई के साथ ही बडवानी, धार, खरगोन के समाज जन व कार्यकर्ता रैली में उपस्थित थे।
यात्रा का जगह-जगह पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर स्वागत किया गया। रात्रि विश्राम महेश्वर में होकर आगे धामनोद नगर होकर आगे खरगोन जिले मे प्रवेश किया जायेगा। यात्रा खरगोन, बडवानी जिले से महाराष्ट्र, गुजरात राज्य मे होते हुए दादर नगर हवेली में आयोजित आदिवासी सांस्कृतिक एकता महासम्मेलन में पहुंचेगी।