संवाददाता राजेश मुंडा।
मांडू (रामगढ़)। दिनांक 07/01/2024 रामगढ़ जिला के नगर परिषद् क्षेत्र फोर लेन किनारे पैंकी वार्ड नंबर 06 में भगवान बिरसा मुंडा स्मारक के सामने जिला बस पड़ाव बनने वाले पैंक्की के गैरमजूरूआ आम जमीन पर ग्रामीणों को बस स्टैंड में स्थानीय लोगों को रोजगार के साथ साथ बनने वाले दुकानों में स्थानीय लोगों को 75% रोजगार सुनिश्चित करने के लिए एसटी एससी समाज के अगुवाई में एक आवश्यक बैठक हुई।
जिसके अध्यक्षता बरतूं मुंडा एवं संचालन राजू भुईयां ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में आदिवासी जनपरिषद् के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा, एवं विशिष्ट अतिथि साथ केंद्रीय महासचिव प्रकाश मुंडा थे। साथ ही आदिवासी जनपरिषद् के युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष प्रदीप करमाली जिला अध्यक्ष नन्दलाल करमाली पैंकी के सुकरमनी देवी, बंसती देवी, मो बैगनी, मुनिया देवी, सोनी देवी, सुनिता देवी, संजूला देवी, मालती देवी, बुधनी देवी, सुषमा देवी, फुलो देवी, मनोज मुंडा अमरदीप मुंडा, विकास रविद रहे।