संवाददाता अशोक मुंडा।
रामगढ़ (झारखंड)। दिनांक 07/01/2024 छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 07 पोचरा बजरंग बली मंदिर के प्रांगण में अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के उपलक्ष्य पर गांव के उनके भक्त बजरंग बली मन्दिर में 24 घंटे का अखण्ड कीर्तन ग्रामीणों के द्वारा किया जाएगा।
इसी उपलक्ष्य में पोचरा में अंखड कीर्तन को सफल बनाने के लिए एक बैठक हुई, जिसके अध्यक्षता नरेन्द्र शर्मा संचालन चंदन ठाकुर ने किया। बैठक में सर्वसहमति से कमीटी बनाई गई। जिसमें अध्यक्ष प्रभु मुंडा उपाध्यक्ष विक्रम नायक सचिव संजय ठाकुर उपसचिव दिलीप ठाकुर, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा, उप कोषाध्यक्ष राजू साव मुख्य संरक्षक - कोलेश्वर करमाली, जनार्दन लाल, चंदन ठाकुर, राजेश राज ठाकर राजकुमार साव कार्यकारिणी सदस्य - शशि साव, बाबूलाल साव, धर्मेन्द्र साव, धीरेन्द्र साव एवं सदस्य में राज ठाकुर, सुरज कुमार ठाकुर, संजय अंकित ठाकुर, रजनीश ठाकुर, आकाश ठाकुर, विक्की गुप्ता, जय करमाली, राहुल नायक, संदीप शर्मा, रवि कुमार शर्मा, हर्ष राज, हस्सि नायक एवं रितिक मुंडा शामिल थे।