संवाददाता अशोक मुंडा।
रांची (झारखंड)। दिनांक 05.01.2024 रांची के करम टोली स्थित धूम-कुड़िया भवन में राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के पधाधिकारियों के द्वारा पोस्टर विमोचन की गयी। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के अध्यक्ष अन्तू तिर्की ने कहा की राष्ट्रीय जतरा महोत्सव आगामी 31 जनवरी और 01 फरवरी का तारीख को निर्धारित किया गया है।जिसको लेकर पोस्टर का विमोचन किया गया। इसमें झारखण्ड के 32 जनजातियों के लोग प्रतिनिधित्व करेंगे। साथ ही साथ इस जतरा महोत्सव में आदिवासी गैर आदिवासी लोगों को जतरा में शामिल होने का भी आह्वाव किया गया है।
राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के कोषाध्यक्ष सुरज टोप्पो ने कहा की राष्ट्रीय जतरा महोत्सव में पहान के द्वारा मुर्गा की बलि देकर पुजा का शुभारंभ किया जाएगा एवं विभिन्न दलो से खोढ़ा दल अपने पारंपरिक वेश भूषा के साथ शामिल होंगे।
राष्द्रीय जतरा महोत्सव के उपाध्यक्ष अमित मुण्डा ने कहा की आज के युवा पीढ़ी जतरा में डी.जे, सॉण्ड के और अग्रसर होते जा रहे है,उन्हे इस जतरा के माध्यम से आदिवासियों के अपनी रीति रिवाज, रूढ़िवादी, पुजा पाठ, रहन सहन को दिखाया और बताया जाऐगा। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के सचिव डब्लू मुण्डा ने कहा की राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की तैयारी पुरे जोरो शोरो से चल रही है। समिति के सभी पद्वाधिकारी अपने अपने स्तर से सफल आजोजन के लिए काम कर रहे है।
मौके पर अभय भूटकुमार, रितेश उराँव, अर्जून मुण्डा,रवि मुण्डा, निलम विरूली, अरूण पहान, मोहन तिर्की, राधा हेमरोम, ज्योति हेमरोम, निरंजना हैरंज मिथलेश कुमार, अशोक मुण्डा, सिकेन्दर मुण्डा, अनिल मुण्डा, रिंकी नायक, विक्की करमाली, सुरेश मिर्धा, विनय नायक, सुरज मिर्धा, विक्की कुमार, मानसिन मुन्डा, देवनाथ मुण्डा, दीपक मुण्डा, मुन्ना टोप्पो शामिल थे।