संवाददाता संजय मुंडा।
अनगड़ा (रांची)। दिनांक 16/03/2024, रांची के अनगड़ा में भारत मुंडा समाज का प्रखण्ड सतरीय बैठक डाक बंगला में हुआ।
जिसमें भारत मुंडा समाज के द्वारा अखाड़ा संस्कृति को पुनः जीवित करने एवं अपने भाषा संस्कृति और धार्मिक सांस्कृतिक रूढ़ी वादी पंरपरा सामाजिक धार्मिक व्यवस्था को बचाए रखने का निर्णय लिया गया। मौके पर प्रो सत्यदेव मुंडा द्वारा समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष रिजवा मुंडा उपाध्यक्ष शिबू मुंडा, जयशंकर मुंडा, जनक मुंडा, सचिव सोहन मुंडा, उपसचिव सुकरा मुंडा, संगठन सचिव सतेन्द्र मुंडा, सोहन मुंडा आदि चुने गए।