कुक्षी/ अलीराजपुर प्रवास पर जा रहे मध्य प्रदेश सरकार मे
नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार का नगर परिषद कार्यालय पर कांग्रेस
कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया। नगर परिषद कार्यालय के हाल मे नगर परिषद
उपाध्यक्ष शेख शब्बर झीनवाला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर राजेंद्र सिँह
राठौर, स्वतंत्र जोशी (गंधवानी ), पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम
जिराती, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सहदेव पाटीदार, विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र
गुप्ता, के आतिथ्य मे नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार का पुष्पमाला से
स्वागत किया गया.।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री
उमंग सिंघार के कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की कांग्रेस का
कार्यकर्त्ता बहुत ऊर्जावान है स्व. जमुनादेवी जी (भुआ जी ) के इस विधानसभा
क्षेत्र मे कांग्रेस अभी भी बहुत सशक्त है स्व. श्रीमती जमुनादेवी जी के
निर्देश पर उनके द्वारा बनाये युवक कांग्रेस के कार्यकर्त्ता आज भी
कांग्रेस की परचम थामे हुए है।
नगर परिषद उपाध्यक्ष
शेख शब्बर झीनवाला ने अपने स्वागत उद्बोधन मे कहा की उमंग सिंघार जी का
कुक्षी प्रवास कुक्षी के कांग्रेस कार्यकर्ताओ मे उमंग और जोश का संचार
करेगा उन्होंने नगर परिषद द्वारा बनाये एक शॉपिंग काम्प्लेक्स मे दुकानों
के आवंटन सम्बन्धी विवाद की जानकारी भी नेता प्रतिपक्ष को दी एवं उसके
शीघ्र निराकरण हेतु शासन से चर्चा की बात कही । नगर
कांग्रेस अध्यक्ष सहदेव पाटीदार ने अपने उद्बोधन मे नेता प्रतिपक्ष श्री
सिंघार के युवक कांग्रेस कार्यकाल मे बनाये सदस्यो के सक्रिय भूमिका की
सराहना करते हुए प्रशंसा की।
इस अवसर पर कांग्रेस के
सतपाल बरनाला (गंधवानी ), रोहित झंवर(बाग ), अशोक मांझी टांडा, जर्मन सींग
पंजाबी बाकानेर, भी श्री सिंघार के साथ थे.। कुक्षी
कांग्रेस के अकरम पठान,राजेंद्र पाटीदार (काटन), हरीश सेन, देवेंद्र जैन,
महेंद्र पाटीदार अंबाड़ा,सुखदेव हवेलीवाला, शंकर सोलंकी, सरफराज खान गब्बर,
राजु जनतादल, पार्षद फिरोज मंसूरी, कुंदन मिस्त्री, रवि कोदर, अजय रावत,
अब्दुल शाह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम चौहान, विजय रावत, बबलू निंगवाल,
हीरा कन्नौज, निकुंज परसाई, अखिलेश जिराती, अमृत पेंटर, श्रीमती पवित्रा
चौहान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने श्री सिंघार का पुष्पमाला से स्वागत
किया। समारोह के समापन मे नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग
सिंघार एवं अतिथियों और कांग्रेस करकर्ताओ का आभार डा. निर्मल पाटीदार ने
माना। कार्यक्रम का संचालन संदीप मारु ने किया।