संवाददाता अशोक मुंडा
05/05/2025
रामगढ़, झारखण्ड
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा घोषित झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी समिति में क्षेत्र के लोकप्रिय आन्दोलनकारी आदिवासी नेता फागू बेसरा को दूसरी बार झारखंड मुक्ति मोर्चा का महासचिव बनाया गया, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर है ।
फागू बेसरा क्षेत्र में अपनी पहचान और संघर्ष की उपज
झारखंड अलग राज्य के आन्दोलन में गुरूजी के नेतृत्व में कोयलांचल में महती भूमिका निभाई है । जल, जंगल, ज़मीन और रोज़गार के हक़ अधिकार के संघर्ष में इनके नेतृत्व में सफलता प्राप्त हुई है ।
ख़ुशी व्यक्त करने में झारखंड मुक्ति मोर्चा के रामगढ़ ज़िला संयोजक मंडली के सदस्य राजकुमार महतो, एतो वास्के, सोनाराम माँझी, सागीर हुसैन, गुलाब नबी, चित्रगुप्त महतो, बरतु करमाली, हरिलाल बेदिया, महेंद्र मुंडा, विजय राम, गीता विश्वास, पिंकी बेसरा, कांदो मरांडी, सनु मदन सोरेन, पन्नालाल मुर्मू, प्रदीप सोरेन, सुरेश चन्द्र पटेल, अकल उराँव, राजनाथ महतो, राजु रहमान, बदल कुमार, बीरबल मराण्डी, भुनेश्वर ठाकूर, शनिचार मराण्डी, धनीराम माँझी, दिनेश हाँसदा, बोधन माँझी, राम सिंह, कृष्णा मरांडी, नरेन्द्र रविदास, चन्दन कपुर, कैलाश माँझी, चेतो मराण्डी, दीपक मुण्डा, विजय राम, अनिल हाँसदा शामिल हैं,